फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ऑनलाइन बुकिंग में लंबा इंतजार, सिलिंडर के लिए भी लंबी कतार

Wed, 15 Apr 2026 02:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
27-रोहतक के शीला बाईपास पर सिलिंडर के लिए लगी उपभोक्ताओं की कतार। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। गैस सिलिंडर के लिए एक बार फिर से मारामारी होने लगी है। उपभोक्ताओं को इसकी ऑनलाइन बुकिंग में लंबा इंतजार करना पड़ रहा है और फिर सिलिंडर के लिए दो बार कतार में लगना पड़ रहा है।
लोगों को पहले एजेंसी पर पर्ची कटवाने तो इसके बाद गोदाम पर सिलिंडर के लिए घंटों कतार में लगना पड़ रहा है। ऐसे में एक सिलिंडर के लिए उपभोक्ताओं को घंटों का समय लग रहा है। मंगलवार को शीला बाईपास, सर्कुलर रोड, सोनीपत रोड स्थित एजेंसियों पर सुबह से दोपहर तक उपभोक्ता पर्ची के लिए कतार में लगे रहे।
विज्ञापन

कतार में लगे उपभोक्ताओं ने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग के सात-आठ दिन बाद डीएसी (डिलिवरी ऑथेंटिक कोड) नंबर आ रहा है। फिर एजेंसियों पर पर्ची कटवाने के लिए मारामारी हो रही है। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि सिलिंडर बुकिंग के बजाय डिलिवरी के 25 दिन बाद ही नई बुकिंग हो रही है।
विज्ञापन

-
जिले में सिलिंडरों का ब्योरा
स्टॉक : 7695
आवक : 6392
वितरण : 7200

ऑनलाइन बुकिंग कराने पर 7-8 दिन बाद डिलिवरी डीएसी नंबर फोन में आ रहा है। इससे इंतजार अधिक होने लगा है।
- नितेश, रामगोपाल कॉलोनी निवासी
-
फोन में डीएसी नंबर आने के बाद सिलिंडर की पर्ची कटवाने एजेंसी पर पहुंचा हूं। यहां लंबी कतार लगी मिली।
- जय सिंह, किशनपुरा निवासी
-
सिलिंडर के लिए फिर से कतारें लगने लगी हैं। पहले पर्ची कटवाने के लिए और फिर सिलिंडर लेने गोदाम पर कतार में लगना पड़ रहा है।
- जसवीर, बलियाणा गांव निवासी

जिले में एलपीजी सिलिंडरों की आवक और वितरण की स्थिति अभी सामान्य है। किसी एजेंसी पर कमी होगी तो आवक बढ़ाने को संबंधित अधिकारियों से संपर्क करेंगे।
- अशोक कुमार, जिला खाद्य एवं आपूर्ति सहायक

27-रोहतक के शीला बाईपास पर सिलिंडर के लिए लगी उपभोक्ताओं की कतार। संवाद

27-रोहतक के शीला बाईपास पर सिलिंडर के लिए लगी उपभोक्ताओं की कतार। संवाद

27-रोहतक के शीला बाईपास पर सिलिंडर के लिए लगी उपभोक्ताओं की कतार। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें