रोहतक। बलंभा के लोकश अहलावत एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में अपना दम दिखाएंगे। साई (भारतीय खेल प्राधिकरण) के प्रतिष्ठित एनसीओई (नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) में हुए चयन प्रकिया में लोकश का चयन हुआ है।
इंडोनेशिया के जकार्ता में 1 से 17 जुलाई तक होने वाली अंडर-19 एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में लोकश अहलावत देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। यहां लोकेश साई सेंटर में हुई चयन प्रक्रिया में 80 किलो भारवर्ग में खेले थे। लोकेश पीटीसी सुनारिया में पिता एएसआई जितेंद्र अहलावत रहते हैं।
विज्ञापन
कोच संजीव कुमार ने बताया कि 2025 में नेशनल में गोल्ड, 2024 में जूनियर नेशनल में गोल्ड, 2022 में सब जूनियर नेशनल में सिल्वर व 2023 जूनियर नेशनल में सिल्वर मेडल हासिल किया है।
2024 जूनियर एशियन दुबई और 2025 में यूथ एशियन थाइलैंड में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। पिता जितेंद्र अहलावत ने बताया कि लोकेश आर्यन्स बॉक्सिंग स्पोर्ट्स क्लब में तैयारी करता है। जितेंद्र बताते हैं कि बेटे ने 2019 में बॉक्सिंग खेलना शुरू किया था। कहा कि उस दौरान लोकेश शारीरिक तौर पर ठीक था। अभी बीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहे हैं।