फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्त का कोई विकल्प नहीं : प्रो. पूनियां

विज्ञापन
11-एमडीयू में विश्व रक्तदाता दिवस पर ​शिविर में मौजूद कुलपति प्रो. मिलाप पूनियां, रजिस्टार प्रो
विज्ञापन

विज्ञापन

रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में सोमवार को विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। यूथ रेडक्रॉस इकाई ने वन ड्रॉप ऑफ ब्लड : गिव ब्लड, सेव लाइव्स थीम पर आयोजित शिविर में कुलपति प्रो. मिलाप पूनियां ने बतौर मुख्य अतिथि और कुलसचिव प्रो. संदीप बंसल ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। शिविर में 38 लोगों ने रक्तदान किया। कुलपति प्रो. मिलाप पूनियां ने कहा कि रक्त का कोई विकल्प नहीं है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद के लिए जीवनदान बन सकती है। कुलसचिव प्रो. संदीप बंसल ने कहा कि डोनेट ब्लड, सेव लाइव्स केवल एक संदेश नहीं बल्कि संवेदनशील समाज की पहचान है। इस अवसर पर प्रो. सपना गर्ग, डॉ. प्रताप राठी, प्रो. सुमित गिल, सुनित मुखर्जी व अन्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें