हरियाणा में रोहतक लोकसभा सबसे हॉट सीट बन गई है। कांग्रेस राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा को मैदान में उतारने की तैयारी कर रही है, तो भाजपा मौजूदा सांसद डॉक्टर अरविंद शर्मा के अलावा कई विकल्प पर विचार कर रही है।
लोकसभा चुनाव को लेकर रोहतक सीट पर भाजपा किसको उतारेगी, यह अभी तक फाइनल नहीं हो सका है। सांसद डॉक्टर अरविंद शर्मा के साथ टिकट की दौड़ में एक और ब्राह्मण चेहरा नवीन जयहिंद का नाम चर्चाओं में आ गया है। सामाजिक कार्यकर्ता नवीन जयहिंद ने शनिवार को मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ चंडगीढ़ में मुलाकात की। सूत्रों का कहना है कि 25 मिनट तक रोहतक की सियासत को लेकर मंथन चला। जयहिंद समर्थकों का कहना है कि कुछ भी संभव है। जबकि जयहिंद ने चुप्पी साध रखी है।
विज्ञापन
प्रदेश के अंदर रोहतक लोकसभा सबसे हॉट सीट बन गई है। एक तरफ कांग्रेस पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बेटे दीपेंद्र हुड्डा को मैदान में उतारने की तैयारी कर रही है, दूसरी तरफ भाजपा मौजूदा सांसद डॉक्टर अरविंद शर्मा के अलावा कई विकल्प पर विचार कर रही है। यहीं कारण है कि भाजपा प्रदेश की छह लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर चुकी है, लेकिन रोहतक, हिसार, कुरुक्षेत्र व सोनीपत सीट पर घोषणा होनी बाकी है।