फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: खाप और गोत्र तक की सोशल इंजीनियरिंग में जुटी भाजपा, सतीश पूनिया के जरिए आधे हरियाणा को साधने की कोशिश

Fri, 22 Mar 2024 09:48 PM IST
भूपेंद्र सिंह योगेश नारायण दीक्षित, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)

सार

हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की हाशिए पर चल रहे नेताओं को फिर सक्रिय करने की रणनीति है। भाजपा ने उन गैर जाट नेताओं को भी फिर से सक्रिय करने की तैयारी की है, जिनकी सतीश पूनिया से नजदीकी है। 
विज्ञापन
डॉ. सतीश पूनिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए हरियाणा में चुनाव प्रभारी नियुक्तकर एक तीर से कई निशाने साध लिए हैं। एक तो सतीश पूनिया को चुनाव प्रभारी बनाकर भाजपा हाईकमान ने हरियाणा में खाप और गोत्र तक की सोशल इंजीनियरिंग पर नजर रखी है। दूसरे, हाशिए पर चले जाने से नाराज चल रहे कई पार्टी नेताओं को साथ फिर सक्रिय करने में कामयाबी मिल सकती है।

विज्ञापन


सतीश पूनिया राजस्थान में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं और विधायक रहते हुए कई बार दक्षिण हरियाणा में चुनाव प्रचार और पार्टी कार्यक्रमों में आ चुके हैं। राजस्थान-हरियाणा की सियासत के एक जानकार का कहना है कि हरियाणा में पूनिया गोत्र के वोट ठीकठाक हैं। रोहतक, भिवानी, झज्जर, हिसार और सोनीपत के गोहाना क्षेत्र में इस गोत्र के मतदाताओं वाले कई गांव हैं।

पूनिया पहले भी इन जिलों में पार्टी की ओर से और व्यक्तिगत बुलावे पर भाजपा प्रत्याशियों की मदद के लिए आते रहे हैं। पिछले दिनों इसी गोत्र की एक बड़ी खिलाड़ी को भाजपा ने पार्टी की सदस्यता दिलाई थी और अब पार्टी प्रभारी भी इसी गोत्र से बनाए गए हैं।
विज्ञापन


भाजपा ने उन गैर जाट नेताओं को भी फिर से सक्रिय करने की तैयारी की है, जिनकी सतीश पूनिया से नजदीकी है। इनमें महेंद्रगढ़ जिले के एक कद्दावर नेता भी शामिल हैं जिनके चुनाव प्रचार में पूनिया व्यक्तिगत रूप से आते रहे हैं। इन दोनों नेताओं के हाथ में अपने-अपने प्रदेश में पार्टी की कमान रह चुकी है। इसके अलावा अहीरवाल क्षेत्र में पूनिया का आना-जाना लगातार बना रहा है। इसीलिए पार्टी में संतुलन साधने में भी भाजपा हाईकमान उनका उपयोग कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें