रोहतक। शहर के सेक्टर छह स्थित बाग के बाहर सामाजिक कार्यकर्ता नवीन जयहिंद ने रविवार को अपने समर्थकों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि यहां अपने लिए अगला निवास तलाशने व नई जगह मिलने तक यहीं तंबू में रहने का फैसला लिया गया। यह धरना नहीं, आश्रय होगा।
जयहिंद ने कहा कि हमें अपने स्वास्थ्य की अपनी कोई चिंता नहीं है, बल्कि जब तक गायों को रहने की जगह नहीं मिल जाती, तब तक सड़क पर लगे तंबुओं में ही रहेंगे। रविवार को अनेक कार्यकर्ता एवं समर्थक जयहिंद से मिलने पहुंचे और साथ देने का आश्वासन दिया। उन्होंने नोटों की माला, कंबल व देसी घी भेंट किया।
जयहिंद ने सुप्रीमकोर्ट के आदेश का जिक्र करते हुए कहा कि जिस तरह से सरकार ने बाग को खाली कराने के लिए कोर्ट के आदेश माने हैं। उसी तरह से एसवाईएल के मामले पर भी सुप्रीम कोर्ट का फैसला मान्य होना चाहिए। यह हरियाणा के हक में आए। आने वाली 28 तारीख को एसवाईएल मामले पर हरियाणा व पंजाब के मुख्यमंत्री की बैठक होगी। इसमें एक कैबिनेट मंत्री भी शामिल रहेंगे।
बॉक्स :
कोई साथी मदद करना चाहे तो स्वागत है। मदद नहीं करता है तो हम सड़क से जुड़े है, यहीं रह लेंगे। साथ ही अपने लिए किराए पर खाली जमीन या मकान की तलाश के चलते अपना संपर्क नंबर भी जारी किया है।
नवीन जयहिंद, संस्थापक, जयहिंद सेना।