फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: चौधरान किलोई में गिरी बिजली, सांपला में पड़े ओले

विज्ञापन
06सीटीके26...सुबह के समय हुए बारिश में होकर गुजरते वाहन चालक। संवाद
विज्ञापन
मौसम का मिजाज सोमवार को बदल गया। शहर में हल्की बारिश हुई तो सांपला में ओले पड़े और पाना चौधरान किलोई खास में बिजली गिरी। इसके कारण इलाके में भय का वातावरण व्याप्त हो गया। घर के सारे विद्युत से चलने वाले उपकरण जल गए।
विज्ञापन

बारिश और शीतलहर के कारण कोहरे से राहत रही, लेकिन ठिठुरन बढ़ गई। वहीं पूरे दिन बादल छाए रहे। इसके कारण सूरज नहीं निकला। पीजीआई में तीमारदार ठंड से ठिठुरते नजर आए। शहर में अलसुबह ही हल्की बारिश हुई। बिजली की गरजना अलग रही। सोमवार को अधिकतम तापमान 17.6 और न्यूनतम 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.2 डिग्री अधिक रहा। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री कम रहा।

सांपला में पड़े ओले
सोमवार सुबह 4 बजे बूंदाबांदी शुरू हुई। धीरे-धीरे में हल्की बारिश का रूप ले लिया। सांपला में कुछ समय के लिए गिरे ओलों ने किसानों को चिंतित कर दिया।

चौधरान किलोई खास में गिरी बिजली
चौधरान किलोई खास गांव में बिजली गिरने से छत में दरार पड़ गई। छत के कुछ टुकड़े भी गिरे। पीड़ित सुरेश हुड्डा के पड़ोसी ने बताया कि बिजली गिरने से घर के सभी उपकरण जलकर नष्ट हो गए। टीबी, मोबाइल चार्जर, एसी बोर्ड, मोटर बोर्ड समेत लगभग घर के इलेक्ट्रिक बोर्ड जलकर नष्ट हो गए। बिजली का वेग इतना तेज था कि बोर्ड में लगे प्लग बाहर निकल गए। इसमें लाखों का नुकसान बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें