फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: हल्की सी बारिश से स्टेडियम में हो रहा जलभराव, खिलाड़ी परेशान

Wed, 28 Jan 2026 02:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
36...मोरखेड़ी के खेल स्टेडियम में जलभराव। संवाद - फोटो : बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय में गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक प्रस्तुति देते हुए छात्र-छात्राएं। स्रोत : विवि
विज्ञापन
रोहतक। सांपला खंड के मोरखेड़ी गांव में खेल स्टेडियम में जलभराव से खिलाड़ियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हल्की सी बारिश होते ही मैदान में जगह-जगह जलभराव हो जाता है। इससे खिलाड़ियों की दैनिक अभ्यास प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

मोरखेड़ी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के पीछे स्टेडियम में युवा और खिलाड़ी अभ्यास के लिए पहुंचते हैं। स्टेडियम में मैदान की सतह संतुलित न होने से बारिश में कई दिन तक जलभराव रहता है। निकासी की व्यवस्था भी ठीक नहीं है।
बिना घास के कच्चा मैदान होने से फिसलन हो जाती है। इससे खिलाड़ियों के चोटिल होने का खतरा रहता है। खिलाड़ियों की मांग है कि स्टेडियम में मिट्टी डालकर इस समस्या को दुरुस्त करना चाहिए। खिलाड़ियों ने कहा कि 23 जनवरी को हुई बारिश के बाद स्टेडियम सूखा नहीं है।
विज्ञापन


स्टेडियम से पानी की निकासी करवाई जाएगी। खिलाड़ियों के लिए हर संभव स्टेडियम की समस्याओं को दूर किया जाएगा।
- आईएएस उत्सव आनंद, एसडीएम, सांपला

स्टेडियम संतुलित न होने से हल्की से बारिश में जलभराव हो जाता है। इस कारण खिलाड़ियों को अभ्यास करने में परेशानी होती है।
- अनुज, मोरखेड़ी

स्टेडियम में सुबह-शाम दौड़ लगाने के लिए आते हैं। शाम को कबड्डी खेलते हैं लेकिन उपकरण की कमी होने से भी दिक्कत होती है।
- गौरव, मोरखेड़ी

पंचायत सदस्यों को स्टेडियम की खस्ता हालत के बारे में अवगत करवाया लेकिन समाधान नहीं किया जा रहा है। अब जलभराव से परेशान हैं।
- अभिषेक, मोरखेड़ी

36...मोरखेड़ी के खेल स्टेडियम में जलभराव। संवाद- फोटो : बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय में गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक प्रस्तुति देते हुए छात्र-छात्राएं। स्रोत : विवि

36...मोरखेड़ी के खेल स्टेडियम में जलभराव। संवाद- फोटो : बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय में गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक प्रस्तुति देते हुए छात्र-छात्राएं। स्रोत : विवि

36...मोरखेड़ी के खेल स्टेडियम में जलभराव। संवाद- फोटो : बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय में गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक प्रस्तुति देते हुए छात्र-छात्राएं। स्रोत : विवि

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें