फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शहर में बूंदाबांदी, महम में चार मिमी बारिश के साथ ओलावृष्टि

Wed, 28 Jan 2026 02:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
48...रोहतक में हुई हल्की बूंदाबांदी के दौरान गुजरते दोपहिया वाहन। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
रोहतक। जिले में मंगलवार को हुई बूंदाबांदी से ठिठुरन बढ़ गई है। सुबह से ही ठंडी हवाओं के साथ बादल छाए रहे। शहर में शाम चार बजे के करीब हल्की बूंदाबांदी हुई। हालांकि, महम कस्बे में हुई चार मिमी बारिश के साथ ओलावृष्टि से गेहूं-सरसों की फसलों को नुकसान भी पहुंचा है। कुछ दिन पहले हुई बारिश के बाद से कोहरे से राहत मिली है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य के मुकाबले 2.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इससे पिछली रात का तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस रहा था। इस तरह न्यूनतम तापमान में 6.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिली है।
मंगलवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य के मुकाबले 4.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा। बुधवार को ठंडी हवाओं के साथ बादल छाए रहने की संभावना है। वायु गुणवत्ता सूचकांक 171 रहा। यह मध्यम श्रेणी में आता है।
विज्ञापन


गांव भराण, खरकड़ा, बहलबा व खेड़ी महम में ओलावृष्टि
महम। कस्बे में पश्चिमी विक्षोभ के चलते हुई बारिश से क्षेत्र के गांव भराण, खरकड़ा, बहलबा व खेड़ी महम में हल्की ओलावृष्टि भी हुई है। किसान जोगिंदर, जीतू, सुभाष, राजेश ने बताया कि ओलावृष्टि से जहां सरसों व गेहूं की फसलों को नुकसान हुआ है। वहीं, गन्ना उत्पादक किसानों को खेतों से गन्ना निकालने में परेशानी हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें