फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सुबह-शाम हल्की धुंध, सूर्यदेव ने बिखेरी चमक

Mon, 04 Dec 2023 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
सांपला। पिछले दो दिन से इलाके में धुंध बढ़ती जा रही है। रविवार की सुबह धुंध का प्रभाव इतना ज्यादा था कि 10 मीटर से आगे कुछ भी नजर नहीं आ रहा था। वाहन चालकों को यहां स्पीड पर ब्रेक लगाने पड़े वहीं हेडलाइट जलाकर सफर करना पड़ा।
विज्ञापन

सतीश कुमार, सोनू, कुलदीप व संजय का कहना है कि सुबह अधिक धुंध की वजह से गाड़ी धीमी गति से चलाना पड़ रहा है। ताकि हादसे से बचा जा सके। दिन में धूप खिलने से लोगों ने ठंड से रात महसूस की। वही मौसम विभाग का कहना है कि आगामी धुंध और गहराएगी और ठंड भी बढ़ेगी। लोगों को बारिश के बाद भी प्रदूषण से पूरी राहत नहीं मिली। अभी इलाके में धान की कहीं भी पराली नहीं जलाई जा रही। टायर जलाने वाली फैक्ट्री अन्य कई फैक्ट्रियां शाम ढलते ही चालू कर देते हैं। जिसकी वजह से प्रदूषण कम नहीं हो रहा है। प्रशासन की यह लापरवाही ही आमजन के लिए समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें