फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पीजीआई रोहतक में लीवर की जांच महज दस मिनट में

Wed, 02 Sep 2015 02:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
 प्रदेश के सबसे बड़े चिकित्सा संस्थान यहां स्थित पीजीआई में अब महज 10 मिनट में लीवर की जांच हो सकेगी। यह संभव होगा फ्रांस से मंगाई गई एक करोड़ आठ लाख की फिब्रोस्कैन मशीन से। अब हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल, चंडीगढ़ और राजस्थान के मरीजाें को सरकारी संस्थानों में मिलने वाली लंबी तारीख और जेब ढीली करने से राहत मिलेगी। इसके लिए गेस्ट्रोएंट्रोलोजी विभाग ने 24 घंटे सातों दिन मरीजों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।
विज्ञापन


गैस्ट्रोएंट्रोलोजी विभागाध्यक्ष डॉ. प्रवीण मल्होत्रा ने बताया कि यह मशीन बगैर लीवर का टुकड़ा लिए बता देगी कि लीवर में कितना नुकसान हुआ है। सिर्फ दस मिनट में यह बताया जा सकेगा कि लीवर की बीमारी किस तरह बढ़ रही है या नहीं और दवाएं कितनी कारगर साबित हो रही हैं। यह मशीन अभी तक पीजीआई चंडीगढ़, एम्स नई दिल्ली में उपलब्ध है। इसके बाद कुछ बड़े निजी अस्पतालों में ही यह सुविधा है। निजी अस्पतालों में जहां यह जांच चार से पांच हजार रुपये में होती है, वहीं पीजीआई में जांच नि:शुल्क रहेगी। समय पर बीमारी का पता चल जाने से लाखों रुपये के लीवर ट्रांसप्लांट से छुटकारा पाया जा सकेगा। ओपीडी में रोजाना अभी 15 से 20 मरीज लीवर संबंधी समस्या के आते हैं।

इस हेल्पलाइन पर करें फोन, 24 घंटे में कराएं जांच
एंडोस्कोपी हेल्पलाइन 9671000017 पर ही विभाग फिब्रोस्कैन संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएगा। मरीज इसी नंबर पर जांच की तारीख ले सकेगा और 24 घंटे के अंदर ही उसकी जांच कर दी जाएगी। गैस्ट्रो विभाग में रोजाना लगभग 35 नि:शुल्क एंडोस्कोपी की जाती हैं। काला पीलिया के विरुद्ध जीवन रेखा योजना 1550 एससी व बीपीएल को नि:शुल्क और 600 सामान्य मरीजों का रियायती दरों पर उपचार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें