40-रेडक्रॉस सोसाइटी के वाइस चेयरमैन अंकुश मिगलानी रक्तदाताओं को सम्मानित करते हुए। अमर उजाला
- फोटो : 1
रोहतक। प्रदेश के कुष्ठ रोगियों को मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा। साथ ही, इनके घरों की स्थिति में भी सुधारा जाएगा। इसके लिए रेडक्रॉस सोसाइटी हरियाणा विशेष प्रयास करेगा। वीरवार को रोहतक पहुंचे रेडक्रॉस सोसाइटी हरियाणा के वाइस चेयरमैन ने अंकुश मिगलानी ने यह बातें कहीं। यहां 304 परिवारों को कंबल व स्टील के बर्तन मुहैया कराए।
वीरवार को वाइस चेयरमैन ने रेडक्रॉस सोसाइटी कार्यालय में सभी जिला सचिवों के साथ बैठक कर कुष्ठ रोगियों की स्थिति जानी। प्रदेश के 18 केंद्रों में रहने वाले 306 परिवारों में 694 सदस्य हैं। इन्हें मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा। उन्होंने उपस्थित सदस्यों एवं स्वयंसेवकों की समस्याएं सुनीं व प्राप्त सुझावों को शीघ्र लागू करने का आश्वासन दिया।
जिला रेडक्रॉस सचिव विकास कुमार, डीटीओ रविदत्त भी उपस्थित रहे। बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय के वाईआरसी कार्यक्रम समन्वयक डॉ. संजय कुमार ने विवि के स्वयंसेवकों के साथ आयोजित रक्तदान शिविर में सहभागिता की। 91 लोगों ने रक्तदान किया जिन्हें वाइस चेयरमैन ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। डीन डॉ. अनिल कंवा ने व्याख्यान दिया।