फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: आईएमटी में ड्रॉ का इंतजार कर रहे 753 किसानों को प्लॉट मिलने की उम्मीद जगी

विज्ञापन
11...रोहताश, बलियाणा। - फोटो : 1
विज्ञापन
रोहित राठौर
विज्ञापन

रोहतक। आईएमटी क्षेत्र विस्तार में एचएसआईआईडीसी की ओर से अधिग्रहीत की गई जमीन के मालिकों को जल्द प्लॉट मिलने की उम्मीद जगी है। चार गांवों बलियाणा, खेड़ी साध, खरावड़ व नौनंद के 753 किसान 13 साल से ड्राॅ का इंतजार कर रहे हैं। इसके लिए एचएसआईआईडीसी मुख्यालय ने कमेटी गठित की है।
भूमि पूलिंग योजना 2012 और पुनर्वास एवं पुनर्स्थापना नीति के अंतर्गत पात्रता का निर्धारण एवं अप्रूवल करने का कार्य करेगी।आईएमटी क्षेत्र विस्तार के लिए एचएसआईआईडीसी (हरियाणा राज्य औद्योगिक और अवसंरचना विकास निगम) ने वर्ष 2013 में 928 एकड़ में करीब 753 किसानों के प्लॉट एक्वायर किए थे। किसानों का कहना है कि फेज तीन के लिए एक्वायर प्लॉट मालिकों को पत्र दिए गए।
विज्ञापन

प्लॉट की किस्त अनुसार, 10 प्रतिशत किस्त जमा करवाने के निर्देश दिए। इसके बाद पात्र किसानों ने अपने की प्लॉट राशि भी जमा करवा दी लेकिन ड्रॉ नहीं हुआ। एचएसआईआईडीसी ने चयनित किसानों की सूची डाक के माध्यम से भेजी थी। दरअसल, यह लंबा अंतराल निगम की ओर से तीन बार एक्वायर की गई भूमि के कारण रहा है।
अब निगम मुख्यालय का कहना कि क्षेत्रीय कार्यालय में पाई गईं विसंगतियों को देखते हुए एक समिति गठित करने का निर्णय लिया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि भूमि पूलिंग योजना 2012 और पुनर्वास एवं वापसी नीति-2007 एवं 2009 का लाभ केवल वास्तविक पात्र व्यक्तियों को ही दिए जाए।
निगम ने दावा किया है कि फरवरी के दूसरे सप्ताह के बाद प्लॉट मालिकों के आवेदनों की जांच की जाएगी। इसके बाद ड्राॅ की प्रक्रिया शुरू होगी। संवाद

ये हैं कमेटी के सदस्य
1 अतिरिक्त उपायुक्त, रोहतक अध्यक्ष।
2. जिला राजस्व अधिकारी, रोहतक
3. एस्टेट मैनेजर, एचएसआईआईडीसी रोहतक-सदस्य-सचिव एवं संयोजक।
4. स्थानीय प्रबंधन समिति (एलएमसी) एचएसआईआईडीसी, आईएमटी रोहतक के सदस्य।

वर्जन
निगम मुख्यालय ने वास्तविक प्लॉट मालिकों के ड्राॅ निकालने के लिए कमेटी बनाई है। कमेटी पहले आवेदनों की जांच करेगी। जांच के बाद पात्र किसानों के डॉ के लिए अप्रूवल मांगी जाएगी।
- ललित जोरा, एस्टेट मैनेजर, एचएसआईआईडीसी

फोटो : 11
आईएमटी के फेज तीन में 450 वर्ग मीटर के प्लॉट का ड्राॅ अभी तक नहीं निकाला गया है। 10 प्रतिशत की किस्त निगम जमा करवा चुका है लेकिन अभी तक ड्राॅ नहीं हुए हैं।
विज्ञापन

- रोहताश, बलियाणा।

फोटो : 12
वर्ष 2013 में प्लॉटों के लिए आवेदन जमा हुए थे। बलियाणा, खेड़ी साध, खरावड़ व नौनंद के किसानों को योग्यता पत्र मिलने के बाद 10 प्रतिशत की किस्त भी जमा हुई थी।
- पूर्ण सिंह, बलियाणा

11...रोहताश, बलियाणा।- फोटो : 1

11...रोहताश, बलियाणा।- फोटो : 1

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें