रोहतक। ऑटो चालक द्वारा सवारी को पेचकस दिखाकर नकदी, मोबाइल, एटीएम समेत अन्य कागजात छीनने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
अजमेर के डिग्गी मोहल्ला निवासी शिवदास भारद्वाज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अजमेर से भिवानी गजराज गिरी महाराज के शनि मंदिर के लिए चला था। रात करीब दो बजे रेलवे स्टेशन उतरा और भिवानी जाने के लिए बस अड्डे का रास्ता पूछा और ऑटो में बैठ लिया। उसमें दो लड़के पहले से सवार थे, आटो चालक ने कहा कि पुराना बस अड्डा से बस मिलेगी। वह भिवानी रोड की तरफ चल दिए मुझे रास्ते का पता नही था। भिवानी चुंगी से सुनारियां रोड की तरफ ऑटो को घुमा दिया। तीन किलोमीटर आगे चल कर पेचकस दिखा कर शास्त्र, ठाकुर बाबा की मूर्ति, मोबाइल, दो अंगूठी चांदी, एटीएम, पैन कार्ड, आधार कार्ड, लाइसेंस व चार हजार की नकदी समेत सारा सामान छीन लिया। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और जांच चल रही है।