रोहतक। खेल विभाग की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ की ओपन कैटेगिरी में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोह मनवाया। प्रदेश के हर जिले से आए खिलाड़ियों ने खेल भावना दिखाते हुए जबरदस्त प्रदर्शन किया।
मंगलवार को हुए महिला कबड्डी टीमों के मुकाबले में कबड्डी की महिला टीमें फतेहाबाद ने मेवात को 26-1 से हराया, झज्जर ने गुरुग्राम को 42-27, चरखी दादरी ने फतेहाबाद को 41-16, सोनीपत ने युमनानगर को 20-02, रोहतक ने पानीपत को 43-19, करनाल ने भिवानी को 28-24, जींद ने हिसार को 41-40 हराया। वहीं कबड्डी क्वार्टर फाइनल में सोनीपत ने झज्जर को 46-24, करनाल ने रोहतक को 28-24, कैथल ने चरखी दादरी को 45-39, जींद ने फतेहाबाद को 27-09 से हराया।
वहीं पुरुष कबड्डी ओपन कैटगरी में सोनीपत ने यमुनानगर को 34-7, रेवाड़ी ने हिसार को 33-16, चरखी दादरी ने पानीपत को 43-24, करनाल ने कुरुक्षेत्र को 40-39, जींद ने कैथल को 29-10, भिवानी ने सिरसा को 32-21, झज्जर ने अंबाला को 19-04, गुरुग्राम ने पलवल 29-26 से हराया। कबड्डी क्वार्टर फाइनल में चरखी दादरी ने जींद को 34-31, भिवानी ने करनाल को 35-31, सोनीपत ने रिवाड़ी को 35-14, झज्जर ने गुरुग्राम को 33-20 से हराया।
वहीं, पुरुष क्रिकेट में करनाल ने झज्जर को 4 विकेट से, जींद ने सिरसा को 5 विकेट से, कुरुक्षेत्र ने कैथल को 55 रन से हराया, पलवल ने पंचकुला को हराया।