फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नागरिक अस्पताल में एक लाख से खरीदी लेप्रोस्कोपिक मशीन नहीं की चालू

Sat, 14 Jun 2025 02:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। नागरिक अस्पताल में एक माह पहले एक लाख रुपये कीमत की दूरबीन से पित्त की थैली के ऑपरेशन के लिए लेप्रोस्कोपिक मशीन लाई गई थी, लेकिन इंस्टॉल न होने के कारण एक माह बाद भी शुरू नहीं हुई है। इस कारण मरीजों का बिना चीरा लगाए ऑपरेशन नहीं किए जा रहे हैं। अगर किसी को बिना चीरा लगवाए ऑपरेशन करवाना है तो पीजीआई जाना पड़ा रहा है।
विज्ञापन

हर्निया, गुर्दे व पित की थैली में पथरी व अन्य कई तरह की जटिल बीमारियों की सर्जरी कराने वाले मरीजों को दूरबीन से ऑपरेशन की सुविधा नहीं मिल पा रही है। मरीजों को या तो चीरा लगाकर ऑपरेशन कराने पड़ रहे हैं या फिर दूरबीन से ऑपरेशन के लिए पीजीआई जान पड़ रहा है। संवाद
नागरिक अस्पताल में नहीं थी लेप्रोस्कोपिक मशीन

नागरिक अस्पताल में दूरबीन से ऑपरेशन की सुविधा के लिए स्वास्थ्य विभाग ने लेप्रोस्कोपिक मशीन खरीदी थी, लेकिन मरीजों का इसकी सुविधा नहीं मिल पाई है।
अस्पताल को मशीन मिलने के बाद भी मरीजों को पीजीआई के चक्कर लगने पड़ा है। इसका कारण है कि मशीन दी गई, लेकिन टेक्नीशियन न आने के कारण मशीन इंस्टॉल नहीं हो रही। दूरबीन से ऑपरेशन न होने के कारण एक माह में 15 से अधिक मरीजों को पीजीआई और निजी अस्पतालों में ऑपरेशन कराने पड़े। हालांकि विभाग की ओर से चीरा लगाकर मरीजों के ऑपरेशन किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से नागरिक अस्पताल को एक लेप्रोस्कोपिक मशीन दी गई है। इसको जल्द शुरू करके बिना चीरे के पित्त की थैली के ऑपरेशन किया जाएंगे।

- डॉ. रेनू भांबू, प्रधान चिकित्सा अधिकारी, नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें