फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: 2009 के लोकसभा चुनाव में रोहतक आए थे लालकृष्ण आडवाणी, BJP व INLD गठबंधन के प्रत्याशी थे नफे सिंह राठी

Sat, 03 Feb 2024 01:25 PM IST
नवीन दलाल विजेंद्र कौशिक, रोहतक (हरियाणा)

सार

भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी का हरियाणा से गहरा नाताा रहा है। 1999 में लालकृष्ण आडवाणी रथ यात्रा लेकर रोहतक पुरानी अनाज मंडी में आए थे। इस दौरान उन्होंने संकल्प लिया था कि एक दिन अयोध्या में राममंदिर बनाएंगे।
विज्ञापन
भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न मिला है। उनका रोहतक से गहरा नाता रहा है। साल 2009 के लोकसभा चुनाव में आडवाणी पुराने बस स्टैड के मैदान में भाजपा-इनेलो गठबंधन के प्रत्याशी नफे सिंह राठी के पक्ष में जनसभा की थी। हालांकि राठी कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा से हार गए थे, लेकिन दूसरे स्थान पर रहे।

विज्ञापन




उससे पहले आडवाणी 1999 में रथ यात्रा लेकर पुरानी अनाज मंडी में आए थे। उस समय जनसभा के संयोजक भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र बंसल व मंडल अध्यक्ष माया कृष्ण सक्सेना रहे। जनसभा में भारी भीड़ जुटी थी। पूर्व जिला अध्यक्ष स्व. सुरेंद्र बंसल के बेटे व नगर निगम के पूर्व पार्षद अमित बंसल ने बताया कि मंच से ही आडवाणी ने संकल्प लिया था कि एक दिन अयोध्या में राममंदिर बनाएंगे। इससे अलावा भी कई बार आडवाणी रोहतक आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें