फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मार्क्सवादी 25 को जींद में करेगी बदलाव संदेश रैली

Sat, 03 Feb 2024 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
02जेएनडी17-राज्य स्तरीय रैली को लेकर बैठक करते हुए कम्युनिस्ट पार्टी माक्र्सवादी जिला कमेटी के
विज्ञापन
जींद। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी जिला कमेटी जींद की बैठक शुक्रवार को शहीद सूबे सिंह स्मारक में हुई। इसकी अध्यक्षता का. फूल सिंह श्योकंद ने की। बैठक में 25 फरवरी को जींद में होने वाली राज्य स्तरीय बदलाव संदेश रैली को लेकर योजना बनाई गई और अलग-अलग हलका वाइज प्रचार प्रसार के लिए टीम में गठित की गई। रैली को मार्क्सवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कॉ. सीताराम येंचुरी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की राष्ट्रीय सदस्य का. अमरजीत कौर संबोधित करेंगी। बैठक में 16 फरवरी को किसान मजदूरों द्वारा की जा रही राष्ट्रव्यापी की हड़ताल का समर्थन किया गया। जिला सचिव का. रमेश चंद्र ने बताया कि माक्र्ससवादी कम्युनिस्ट पार्टी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी संयुक्त रूप में राज्य स्तरीय अभियान चलाए हुए हैं। इसी अभियान को आगे बढ़ते हुए प्रदेश में वैकल्पिक राजनीति एवं कॉरपोरेट परस्त जातिवादी एवं सांप्रदायिकता गठजोड़ की भाजपा सरकार के खिलाफ जिन में राज्य स्तरीय बदलाव संदेश रैली करने जा रही है। हाल ही में केंद्र की भाजपा सरकार ने आम बजट जो पेश किया है वह कॉर्पोरेट परस्त व पूंजीपतियों के हित का बजट है। इस बजट में खाद्य सुरक्षा मनरेगा स्वास्थ्य आदि जो आम जनता के लिए सुविधाएं हैं उनके बजट में भारी कटौती की गई है और देसी विदेशी बड़े-बड़े पूंजीपतियों को भारी छूट दी गई है। एक तरफ तो भाजपा की मोदी सरकार सबका साथ सबका विकास का नारा दे रही है जबकि हो रहा है बिल्कुल इसके उलट जनता का विनाश पार्टी पूंजीपति परस्त व जन विरोधी बजट का विरोध करती है। उन्होंने बताया कि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी व भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी संयुक्त रूप से जनता में अपना अभियान चलाते हुए भाजपा सरकारों की जन विरोधी नीतियों का पर्दाफाश करते हुए वैकल्पिक राजनीति के लिए और भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए अभियान चलाएगी। इस अवसर पर डिंपल, नूतन प्रकाश, प्रकाश चंद्र, मा. बलबीर सिंह, कपूर सिंह, सोहनदास, मास्टर चांद बहादुर, विरेंद्र उचाना, संदीप जाजवान, सुरेश करसोला, राधेश्याम मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें