फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर निगलने के बाद महिला ने लगाया फंदा, ढाई साल के बेटे की भी जहर से मौत

विज्ञापन
मृतक रश्मि व हिमांक की फाइल फोटो। - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन
रोहतक। कलानौर के गांव काहनौर में महिला ने पहले जहर निगल लिया और फिर फंदा लगा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। वहीं ढाई साल के बच्चे की भी जहर निगलने से मौत हो गई। परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर ससुराल पक्ष के 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सोमवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन

कलानौर थाना पुलिस को दी शिकायत में कहानौर गांव निवासी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि उसकी छोटी बेटी रश्मि (25) की शादी नवंबर 2016 में चरखी दादरी के रासीवास गांव के रहने वाले जोगेंद्र के साथ हुई थी। ससुराल पक्ष पर आरोप है कि शादी के बाद से वे मृतका पर दहेज के लिए दबाव बनाते थे। इसके चलते उनकी बेटी तनाव में रहती थी। साल 2018 में इन दोनों का एक बेटा हुआ था। लेकिन अक्तूबर 2020 तक जब मायके वाले दहेज की मांग पूरी नहीं कर सके तो उन्होंने रश्मि और उसके ढाई साल के बेटे हिमांक को घर से निकाल दिया था। इसके बाद वो मायके आकर रहने लगी।
ससुरालियों से परेशान मायके में रह रही युवती तनाव में थी। कई माह बीत जाने के बाद भी उसके ससुराल वाले उसे लेने नहीं आए। इसके बाद उसने पहले जहर निगल लिया और फिर फंदे से लटकर आत्महत्या कर ली। मायका पक्ष ने बताया कि रश्मि कमरे में अपने बेटे के साथ थी और कुछ घंटे बीत जाने के बाद भी जब दरवाजा खोलना चाह तो कोई आवाज नहीं आई। उसके बाद दरवाजे को तोड़ दिया गया, तब रश्मि फंदे से लटकी हुई थी और उसके मुंह से जहरीले पदार्थ की बदबू भी आ रही थी। उसके बेटे हिमांक ने भी जहर निगल लिया था। परिजनों का कहना है कि बच्चे ने शायद जहर को चूरण समझ कर खा लिया। दोनों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें पीजीआईएमएस में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मां और बेटे को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें