फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मजदूर ने फंदा लगाकर जान दी

Sun, 27 Oct 2024 02:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
26jjrp02- झज्जर। आत्महत्या मामले में कार्रवाई करते हुए जांच अ​धिकारी। स्त्रोत- संवाद
विज्ञापन
झज्जर। जिले के गांव सुबाना में एक प्रवासी मजदूर ने मानसिक परेशानी से तंग आकर खेत में पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान बिहार के अररिया जिले के लुकरमा गांव निवासी 28 वर्षीय वीरेंद्र कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन

मृतक के भाई शंकर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनका भाई वीरेंद्र 24 अक्तूबर की रात को घर से लापता हो गया था। इसके बाद 25 अक्तूबर की दोपहर को ग्रामीणों के माध्यम से पता चला कि वीरेंद्र ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वीरेंद्र कई दिनों से काम नहीं मिलने के कारण परेशान था। जांच अधिकारी भरपूर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को गांव सुबाना से सूचना मिली थी कि एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ है। वहां पहुंचकर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शव ग्रह में रखावाया। शनिवार को मृतक के भाई के बयान पर इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें