फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूच बिहार ट्रॉफी : कोहरे से प्रभावित हुआ पहले दिन का खेल, हरियाणा ने तीन विकेट खोकर 200 रन बनाए

Thu, 14 Nov 2024 02:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
13jjrp19- झज्जर। निजी स्कूल के खेल ग्राउंड में चल रहे हरियाणा और हैदराबाद के बीच क्रिकेट मैच के
विज्ञापन
झज्जर। गुरुग्राम रोड पर स्थित निजी स्कूल के क्रिकेट ग्राउंड में हरियाणा और हैदराबाद के बीच कूच बिहार ट्रॉफी अंडर-19 के इलीट ग्रुप सी का मैच बुधवार से शुरू हुआ।
विज्ञापन

मैच में पहले दिन का खेल समाप्त होने तक हरियाणा ने तीन विकेट खोकर 200 रन बनाए। कोहरे की वजह से अपने निर्धारित समय से करीब सवा घंटा देरी से मैच शुरू हुआ। वहीं शाम को भी खराब रोशनी के चलते जल्दी ही मैच रोकना पड़ा। पहले दिन केवल 67 ओवर फेंके गए। यह मैच 13 से 16 नवंबर तक खेला जाएगा।
मैच में हैदराबाद की टीम ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हरियाणा की टीम की शुरुआत अच्छी रही। हरियाणा की टीम ने पहले विकेट के लिए 50 रन जोड़े। इस दौरान प्रिंस लोहिया 22 रन बनाकर वी यशवीर की गेंद पर बोल्ड हो गए। हरियाणा को जल्द ही 56 रनों पर दूसरा झटाक भी लग गया। सुखलीन सिंह भी वी यशवीर की गेंद पर एक रन बनाकर बोल्ड हो गए। तीसरे विकेट के लिए अजल सिवाच और यश अधाना ने अच्छी साझेदारी की। हरियाणा का तीसरा विकेट 129 रनों पर गिरा। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 73 रनों की साझेदारी की। इस दौरान अजल सिवाच 69 रन बनाकर सचेत बी की गेंद पर एलबीडब्लयू हो गए। उसके बाद मोक्ष मुदगिल बल्लेबाजी करने के लिए आए। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक हरियाणा के यश अधाना और मोक्ष मुदगिल नाबाद क्रीज पर बने हुए हैं। इस दौरान यश अधाना ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 80 और मोक्ष मुदगिल ने 17 रन बनाए।
विज्ञापन



देरी से शुरू हुआ मैच, कम हुए ओवर
कोहरे के चलते अपने निर्धारित समय से करीब सवा एक घंटा देरी से मैच शुरू हुआ। शुरू होने का समय 9 बजकर 30 मिनट था। वहीं शाम के समय में खराब रोशनी के चलते समाप्ति जल्द ही करनी पड़ी। इस दौरान पहले दिन केवल 67 ओवर फेंके गए।


यह है दोनों टीमों के खिलाड़ी
हरियाणा प्लेइंग 11: रुद्राक्ष नरवाल (कप्तान), कृषांग सहरावत (विकेट कीपर), अजल सिवाच, राजकुमार लोहिया, सुखलीन सिंह, यश अधाना, मोक्ष मुदगिल, सम्मी कादियान, कनिष्क चौहान, हिमांशु कुमार, विष्णु चौधरी।

हैदराबाद प्लेइंग 11: सचेत बी (कप्तान), अलंकृत रापोले (विकेट कीपर), आरोन जॉर्ज, सिद्धार्थ राव चेप्याला, अरहान सातवालेकर, वाफी कच्ची, वी यशवीर, डी मनीष, निशांत रेड्डी, के श्रीनिकेत, मलिक।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें