फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: वीजा लगवाने के नाम पर 3.45 लाख की ठगी के आरोप में कुरुक्षेत्र का युवक गिरफ्तार

Mon, 19 May 2025 02:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
18सीटीके49...ठगी करने के आरोपी को पुलिस ने किया काबू । स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
रोहतक। कलानौर खंड के गांव पिलाना की युवती से वीजा लगवाने के नाम पर 3.45 लाख की ठगी करने के आरोप में पुलिस ने कुरुक्षेत्र जिले के गांव अहमदपुर निवासी अमनदीप को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कुल्लू से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

रविवार को उसे अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
कलानौर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सतपाल सिंह ने बताया कि पिलाना निवासी आरती ने नवंबर 2023 में शिकायत दी कि उसने वीजा लगवाने के लिए करनाल निवासी एजेंट अक्षय के खाते मे 20 हजार रुपये फाइल चार्ज के नाम पर भेजे थे। पैसे भेजने के बाद आरोपी से दस्तावेज पीडीएफ के माध्यम से मांगे और पासपोर्ट कोरियर करने के लिए कहा।
अक्षय ने आरती को बताया कि उसकी फाइल वर्क परमिट सिंगापुर दो साल के लिए लगा दी है। इसके लिए आगे अमनदीप से बात कर ले। अमनदीप ने आरती को कहा कि उसका असली पासपोर्ट कोरियर के माध्यम से उसके पास आ चुका है। साथ ही वर्क वीजा भी लग गया है। खाते में आरती ने 3 लाख 25 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिये। आरती ने जब अमनदीप से अपना वीजा और पासपोर्ट मांगा तो कहा कि वह गुजरात में है। आने के बाद देगा। इसके बाद अमनदीप का मोबाइल फोन बंद आने लगा। 13 नवंबर 2023 को आरती के घर अनिल नाम का युवक आया और पासपोर्ट और वीजा के खर्चे के नाम पर 4 लाख 48 हजार रुपये की मांग की। पैसे न देने पर पासपोर्ट व वीजा न देने की धमकी दी। पुलिस ने मामले में आरोपी को काबू कर लिया, लेकिन अमनदीप पकड़ा नहीं गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें