फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कुरुक्षेत्र एकादश ने रोहतक एकादश को 198 रन से हराया

Sat, 01 Nov 2025 03:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
11...सर्वक्षेष्ठ ​खिलाड़ी प्रयांश चौधरी को सम्मानित करते कोच। स्रोत : क्लब
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




रोहतक। विश्वकर्मा क्रिकेट मैदान में खेले गए मैच में कुरुक्षेत्र क्रिकेट अकादमी एकादश ने डीवीआर क्रिकेट अकादमी रोहतक एकादश को 198 रन से हराया। प्रयांश चौधरी को मैन ऑफ द मैच व दीपांशु सैनी को बेस्ट गेंदबाज चुना गया। प्रयांश चौधरी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 136 रन बनाए व दीपांशु सैनी ने सात विकेट लिए।

पहले बल्लेबाजी करते हुए कुरुक्षेत्र एकादश ने 40 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 267 बनाए। कुरुक्षेत्र एकादश की ओर से प्रयांश चौधरी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 118 गेंदों पर 17 चौकों की मदद से 136 रन बनाए।
विज्ञापन

सिद्धार्थ ने 26 व नक्ष ने 24 रन बनाए। रोहतक एकादश की ओर से आकाश ने तीन व नितिन ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहतक एकादश केवल 69 रन पर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन

रोहतक एकादश की ओर से नितिन ने 32 रन बनाए। कुरुक्षेत्र एकादश की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए दीपांशु सैनी ने 6.4 ओवर में दो मेडन व 11 रन देकर सात विकेट लिए। प्रयांश चौधरी ने दो व सिद्धार्थ ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें