फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: डेढ़ घंटे की देरी से पहुंची कुरुक्षेत्र डेमू, दैनिक यात्री रहे परेशान

Sun, 24 Aug 2025 02:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। कुरुक्षेत्र डेमू एक्सप्रेस ट्रेन शनिवार को रोहतक रेलवे स्टेशन पर डेढ़ घंटे की देरी से पहुंची। दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेन को रोहतक रेलवे स्टेशन पर सुबह 08:57 बजे पहुंचना था। यह ट्रेन 10:30 बजे पहुंची।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र से दिल्ली की ओर से जाने वाली ट्रेन 14024 कुरुक्षेत्र स्टेशन से सुबह 6 बजे रवाना होती है।शनिवार को यह वहां से 32 मिनट की देरी से चली। कैथल स्टेशन तक पहुंचते ही ट्रेन 1:30 मिनट लेट हो गई। ऐसे में रोहतक स्टेशन तक पहुंचने में भी उसे इतना ही अधिक समय लगा।
यात्रियों ने कहा कि दो दिन से ट्रेन में पावर सिस्टम बदलने की शिकायत आ रही है। ट्रेन में दो-दो इंजन जोड़े जा रहे हैं। यात्री संदीप ने बताया कि ट्रेन से यात्रा करने वाले लोगों को निजी वाहनों की मदद लेनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहतक स्टेशन के अधीक्षक बलराम मीना ने बताया कि ट्रेन प्रस्थान स्थल से ही देरी से चलती है। इसका स्पष्ट कारण नहीं बताया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें