नशे के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान के लिए साइकिलिस्ट स्वीटी मलिक को सम्मानित करते केंद्रीय मंत्री
रोहतक। साइकिलिस्ट स्वीटी मलिक के नशे के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान पर शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल शामिल हुए और हस्ताक्षर किए। उन्होंने स्वीटी मलिक अभियान की प्रशंसा करते हुए सम्मानित किया। करनाल के डॉ. मंगल सेन ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर कार्यक्रम किया गया। यहां साइकिलिस्ट स्वीटी मलिक आठ साल से ड्रग फ्री हो हमारा भारत का संदेश लेकर पहुंची। वह समाज में जागरूकता लाने के लिए पोस्टर प्रदर्शनी, साइकिल जागरूकता यात्राएं व स्कूल कॉलेज खेल अकादमी में युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में बता रही हैं।