फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नशीले पदार्थों का धंधा करने वालों की संपत्ति होगी कुर्क

Thu, 29 Feb 2024 10:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
सांपला। पुलिस अधीक्षक (एसपी) हिमांशु गर्ग ने गुरुवार को सांपला पुलिस स्टेशन में सरपंच ,व्यापारी व गांव के मौजूद लोगों संग बैठक की। उन्होंने कहा कि नशीला पदार्थ का धंधा करने वालों की अब संपत्ति कुर्क की जाएगी। इसके अलावा अवैध रूप से शराब बेचने व अवैध हथियार रखना, सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ प्रदर्शन करने वाले व्यक्तियों को भी नहीं बख्शा जाएगा। वहीं लोगों से अपील की नशा करने वाले लोगों को भी जागरूक करें।
विज्ञापन

अधिकारी ने व्यापारी लोगों से अपनी दुकानों व फैक्टरियों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की भी अपील की। उन्होंने कहा कस्बे में सीसीटीवी कैमरा लगवाने की जो व्यापारिक वर्ग की मांग है उसको सरकार के पास जल्दी भेजा जाएगा। सभी थाना प्रभारियों को सुझाव दिया कि वह सरपंच, पार्षद ,पंचायत मेंबर व मौजूद व्यक्तियों का एक व्हाट्सप सामूहिक ग्रुप बनाया जाएगा। एसपी ने बताया बैठक का मुख्य उद्देश्य एरिया की समस्याओं को मिलकर हल करना, सुरक्षा व कानून व्यवस्था का सुधार करना और पुलिस और पब्लिक में बेहतर समन्वय स्थापित करने का है। अधिकारी ने बताया आगामी आने वाले समय में एक चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। जिसमें फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारी झुग्गी -झोपड़ी में रहने वाले व्यक्तियों और किराएदार व प्रवासी व्यक्तियों की वेरिफिकेशन की जाएगी। ताकि अपराधियों की पहचान हो सके। उन्होंने लोगों से अपील वे आपराधिक लोगों की सूचना पुलिस को दें।
इस दौरान डीएसपी राकेश मलिक ,एसएचओ बलवान व सुलेंद्र सिंह के अलावा ब्लॉक समिति के अध्यक्ष टीनू, जिला पार्षद धीरज मलिक सरपंच सत्येंद्र प्रदीप, सुखबीर, दीपक दीपांशु, महावीर, पुनीत महिपाल आदि उपस्थित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें