फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: स्लोगन लेखन में कुणाल प्रथम

Tue, 26 Nov 2024 07:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
25सीटीके01..पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में आयोजित संविधान की महिमा का जश्न कार्यक्र
विज्ञापन
पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में सोमवार को संविधान दिवस धूमधाम से मनाया गया। महाविद्यालय में संविधान की प्रस्तावना, संविधान की महिमा का जश्न और संविधान को जानो विषयों पर पोस्टर मेकिंग व स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में कुणाल प्रथम, विशांत द्वितीय और अमन तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में संजना प्रथम, मनदीप द्वितीय और अनुराग तृतीय स्थान पर रहे। विजेता विद्यार्थियों को 26 नवंबर को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के टैगोर ऑडिटोरियम में होने वाली जिलास्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुना गया है। प्राचार्य डॉ. लोकेश बल्हारा ने भारतीय संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विकास खोखर, कश्मीर सिंह, पूनम दहिया, एकता जाखड़, पूजा, सुशील व शैली दलाल सहित कई अन्य शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें