रोहतक। आंबेडकर चौक स्थित निजी स्कूल के विद्यार्थियों ने हरियाणा ओलंपिक खेलों में पदक जीते। 3 से 5 नवंबर तक गुरुग्राम में हरियाणा ओलंपिक खेलों के टेबल टेनिस प्रतियोगिता में 12वीं कक्षा के कृतज्ञ शर्मा ने रजत पदक जीता है जबकि फरीदाबाद में आयोजित तीरंदाजी प्रतियोगिता में 11वीं की दीपांशी ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
मॉडल एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त सचिन गुप्ता, उपाध्यक्ष राम अवतार गुप्ता, सचिव राजेश कुमार सहगल ने दोनों विद्यार्थियों को भविष्य में बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।