फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बच्चों को पसंद आ रहे कोरियन स्टाइल के स्कूल बैग

विज्ञापन
26-शहर के गांधी कैंप बाजार में बच्चों के लिए स्कूल बैग खरीदते अ​भिभावक । संवाद
विज्ञापन
रोहतक ।
विज्ञापन

नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने के साथ ही विद्यार्थियों को नए स्कूल बैग आकर्षित कर रहे हैं। इस बार बहुत से बच्चों को कोरियन स्टाइल के स्कूल बैग लुभा रहे हैं। अभिभावक भी उनकी पसंद के स्कूल बैग दिला रहे हैं।
गांधी कैंप बाजार के दुकानदार सचिन ने बताया कि छात्रों को गेमिंग के प्रिंट वाले जबकि छात्राओं को फूल के प्रिंट वाले स्कूल बैग पसंद आ रहे हैं। आठवीं से 12 कक्षा तक के अधिकतर विद्यार्थी अपनी पसंद के स्कूल बैग ले रहे हैं। बाजार में 200 से लेकर 2000 रुपये तक के स्कूल बैग उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

जवाहर नगर के एक अन्य दुकानदार आयुष का कहना है कि इन दिनों नई कक्षाओं में दाखिले लेने पर स्कूल बैग की मांग हो रही है। अभिभावक भी बच्चों की पसंद वाले प्रिंट वाले स्कूल बैग खरीद रहे हैं। शहर में गांधी कैंप बाजार के अलावा रेलवे रोड बाजार, किला रोड बाजार, बड़ा बाजार, प्रताप बाजार, शिवाजी कॉलोनी बाजार, दुर्गा कॉलोनी मार्केट, कच्चा बेरी रोड मार्केट सहित 500 से अधिक दुकानों पर स्कूल बैग मिल रहे हैं। यहां के बाजारों में दिल्ली से ही बैग आते हैं।
जवाहर नगर निवासी अभिभावक रिंकू ने बताया कि स्कूल बैग का कपड़ा मजबूत होना चाहिए ताकि साल भर प्रयोग हो सके। इसी के चलते अभिभावक व विद्यार्थी ब्रांडेड बैग की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

गोहाना अड्डा निवासी एक अन्य अभिभावक पूजा ने बताया कि प्राइमरी से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थी नए बैग को लेकर स्कूल जाना पसंद करते हैं। इसी कारण इन दिनों कॉपी-किताबों के अलावा स्कूल बैग की मांग भी हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें