रोहतक। जींद रोड स्थित गांव समरगोपालपुर के बुजुर्ग 50 साल के रोशनलाल की बुधवार की रात मौत हो गई। आशंका है कि फूड प्वाइजनिंग के कारण मौत हुई है। सदर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपकर विसरा जांच के लिए लैब में भेजा है।
विज्ञापन
टिटौली पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई राजेश कुमार ने बताया कि रोशनलाल खेतीबाड़ी करते थे। उनके दो बेटे हैं जिनकी शादी हो चुकी है। परिजनों ने बताया कि खाना खाने के बाद रोशनलाल बुधवार शाम को बाहर घूमने चले गए। घर आए तो सीने व पेट में दर्द की शिकायत की।