रोहतक। राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में बुधवार को रसमंजरी सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। अंताक्षरी में कोमल पांडे, निकिता व रीतू की टीम प्रथम, सलोनी, परी व मुस्कान की टीम द्वितीय और आंशी, अनुष्का व सुमन की टीम तृतीय स्थान पर रही।
मिमिक्री में निकिता प्रथम, कोमल पांडे द्वितीय एवं निशा तृतीय रहीं। क्लासिकल एवं सेमी-क्लासिकल सोलो डांस में रूपाली ने प्रथम, करिश्मा ने द्वितीय और रौनक शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
रंगोली प्रतियोगिता में शबनम प्रथम, तुलसी द्वितीय एवं निकिता तृतीय रहीं। दुपट्टा पेंटिंग में जूही प्रथम, जया द्वितीय तथा शबनम तृतीय स्थान पर रही। लोकगीत में परी प्रथम, भारती द्वितीय तथा स्नेहा तृतीय रहीं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय, खानपुर कलां (सोनीपत) की कुलपति प्रो. सुदेश छिक्कारा उपस्थित रहीं जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में राजकीय महाविद्यालय, सांपला की प्राचार्या डॉ. संतोष हुड्डा ने शिरकत की।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शमशेर हुड्डा ने मुख्य अतिथि के साथ दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का आयोजन संयोजक डॉ. प्रवीण खत्री के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। मौके पर डॉ. वीणा सचदेवा, डॉ. फूल कुमार, डॉ. नरेश, डॉ. सुभाष बल्हारा, डॉ. बिंदु मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
वहीं, कॉलेज में एनएसएस कैंप के चौथे दिन समाजसेवी कैप्टन जगबीर मलिक ने छात्राओं को संबोधित किया। प्रथम सत्र में उनके आगमन पर एनएसएस अधिकारी डॉ. हर्ष, डॉ. नीरज और डॉ. पूजा चहल ने स्वयंसेविकाओं का स्वागत किया। कैप्टन मलिक ने कहा कि नशा एक महारोग है जो युवाओं को दीमक की तरह खोखला कर रहा है और बेटियां भी इससे अछूती नहीं हैं। कार्यक्रम में पूछे गए प्रश्नों के सही उत्तर देने पर गरिमा और राधिका को कैप्टन मलिक ने हरियाणा के पूर्व सैनिकों की ओर से मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
34-राजकीय महिला कॉलेज में मुख्य अतिथि का स्वागत करते प्राचार्य डॉ. शमशेर सिंह हुड्डा। स्रोत: क