फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: प्रेम, संघर्ष और न्याय की कहानी ने जीता दिल, मिनी भारत की झलक पेश

विज्ञापन
11-सुपवा महोत्सव में अपने उत्पाद प्रद​र्शित करतीं छात्रा चेतन्या व प्रतिभा। स्रोत : सुपवा
विज्ञापन
रोहतक। दादा लख्मीचंद राज्य प्रदर्शन एवं दृश्य कला विश्वविद्यालय में चल रहे भारत रंग (भारंगम) और सारंग महोत्सव में बुधवार को रंगमंच और संगीत का अनूठा संगम देखने को मिला। शाम के सत्र में केंद्रीय विश्वविद्यालय पंजाब, बठिंडा की टीम ने नाटक उमर का परवाना का मंचन किया।
विज्ञापन

विजयदान देथा की लोककथा पर आधारित नाटक में प्रेम, दुख और इंसाफ की कहानी दिखाई गई। करीब 1:15 घंटे के नाटक में 34 कलाकारों ने अभिनय किया। खास बात यह रही कि हरियाणा सहित कई राज्यों और श्रीलंका के कलाकारों ने हिंदी व अन्य भारतीय भाषाओं में संवाद बोलकर मिनी भारत की झलक पेश की। दर्शकों ने प्रस्तुति को खूब सराहा।

दिनभर सारंग मंच पर संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियां हुईं। राग और तबले की थाप से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। छात्र-छात्राओं ने गजल, बैंड प्रस्तुति और भरतनाट्यम से समा बांधा। संवाद सत्र में अभिनेत्री सुमित्रा हुड्डा पेडनेकर, अभिनेता पंकज बैरी और गायक मासूम शर्मा ने छात्रों से अनुभव साझा किए। कुलपति डॉ. अमित आर्य ने कहा कि यूनिवर्सिटी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का रोडमैप तैयार है।
विज्ञापन


छात्राओं के स्टॉल पर दिखी रचनात्मकता और आत्मनिर्भरता की मिसाल
स्टॉल दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। विशेष रूप से फाइन लाइफस्टाइल और फाइन आर्ट्स विभाग की छात्राओं ने अपनी कलात्मक प्रतिभा और उद्यमशील सोच का बेहतरीन प्रदर्शन किया। फाइन लाइफस्टाइल विभाग की छात्राएं गजल, प्रतिभा, वल्लावी और चैतन्या ने बताया कि उन्होंने क्रोशिया और हैंडक्राफ्ट तकनीक का उपयोग कर विभिन्न सजावटी और उपयोगी वस्तुएं तैयार की हैं। इन उत्पादों में लिली, ट्यूलिप, सनफ्लावर और रोज जैसे खूबसूरत फूल, की-चेन, हार्ट शेप आर्टिकल, लिपस्टिक होल्डर और स्ट्रॉबेरी डिजाइन शामिल हैं। इन वस्तुओं को बनाने में वूलन, पाइप क्लीनर, पर्ल्स, चेन और वायर जैसे मटेरियल का प्रयोग किया गया है। छात्राओं ने बताया कि उन्होंने न केवल इन प्रोडक्ट्स को खुद डिजाइन और तैयार किया बल्कि उनकी पैकेजिंग और प्रेजेंटेशन भी स्वयं की है।

11-सुपवा महोत्सव में अपने उत्पाद प्रदर्शित करतीं छात्रा चेतन्या व प्रतिभा। स्रोत : सुपवा

11-सुपवा महोत्सव में अपने उत्पाद प्रदर्शित करतीं छात्रा चेतन्या व प्रतिभा। स्रोत : सुपवा

11-सुपवा महोत्सव में अपने उत्पाद प्रदर्शित करतीं छात्रा चेतन्या व प्रतिभा। स्रोत : सुपवा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें