फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कोमल ने सजाई सबसे अच्छी मटकी, राखी मेकिंग में रेशमा प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
महम। राजकीय महाविद्यालय में छात्राओं को हरियाणवी संस्कृति के प्रति जागरूक करने के लिए रक्षाबंधन और जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में राखी मेकिंग और मटकी सजावट प्रतियोगिता कराई गई। इसमें छात्राओं ने सुंदर मटकी सजाई और सुंदर राखियां बनाई।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य रोहित कुमार ने छात्राओं को भविष्य में भी गतिविधियों में शामिल होने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में डॉ. शिल्पी, मनीषा हुड्डा और सविता ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में कुल 40 छात्राओं ने भाग लिया। मटकी सजावट में कोमल प्रथम, ज्योति द्वितीय और रेनू तृतीय रही। राखी मेकिंग में रेशमा प्रथम, अनीता द्वितीय और अंजलि व निधि तृतीय रही। कार्यक्रम के दौरान महिला प्रकोष्ठ संयोजक पिंकी रानी, डॉ वर्षा, डॉ सरिता और सुदेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें