फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नांदल भवन में 25 अगस्त को सर्वखाप करेगी विनेश फोगाट का स्वागत

विज्ञापन
20सीटीके01- नांदल भवन में पंचायत के बाद खाप प्रतिनि​धि। स्रोत : खाप
विज्ञापन
रोहतक। बोहर गांव के नांदल भवन में 25 अगस्त को सर्वखाप पहलवान विनेश फोगाट का स्वागत करेगी। मंगलवार को नांदल भवन में सोनीपत, झज्जर, जींद, पानीपत, कैथल के खाप प्रधानों की बैठक हुई, इसकी अध्यक्षता खाप प्रधान ओमप्रकाश नांदल ने की।
विज्ञापन

खाप प्रधान ने बताया विनेश फोगाट के स्वागत के लिए अलग-अलग खापों को विभिन्न जिम्मेदारियां दी गई है। बैठक में अनुशासन कमेटी, खानपान कमेटी, स्वागत कमेटी और मंच संचालन कमेटियां तय की गई हैं। कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू होगा। इस मौके पर सतगामा प्रधान श्रीपाल बालंद, देशवाल खाप प्रधान संजय देशवाल, महम चौबीसी प्रधान तुलसी ग्रेवाल, गढवाला खाप से राष्ट्रीय महासचिव अशोक मलिक, हुड्डा खाप से प्रधान ओमप्रकाश हुड्डा, प्रवक्ता जगवंत हुड्डा, प्रधान रामकुमार सोलंकी, दहिया खाप प्रधान जयपाल दहिया, राजपाल, खाप प्रधान जयवीर कुंडू समेत अन्य खापों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें