फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: इंटर कॉलेज लॉन टेनिस स्पर्धा में किशोरी कॉलेज प्रथम

Thu, 30 Oct 2025 11:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
03-एमडीयू में आयोजित इंटर कॉलेज लॉन टेनिस प्रतियोगिता में खेलती खिलाड़ी। एमडीयू
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में वीरवार को आयोजित इंटर कॉलेज लॉन टेनिस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए किशोरी कॉलेज रोहतक ने पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं जाट कॉलेज रोहतक ने दूसरा और टीकाराम कॉलेज सोनीपत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

खेल निदेशक डॉ. शकुंतला बेनीवाल ने बताया कि फाइनल मैच में किशोरी कॉलेज ने जाट कॉलेज को हराया। उन्होंने विजेता टीमों को बधाई दी। कोच सरवन ने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य डॉ. रश्मि लोहचब ने कॉलेज प्रांगण में पहुंचने पर छात्राओं का स्वागत किया।
इस मौके पर डॉ. दर्शन, विजय कुमार, अनिल राठी, राजकुमार, नितेश और डॉ. कुसुम मौजूद रहीं।

03-एमडीयू में आयोजित इंटर कॉलेज लॉन टेनिस प्रतियोगिता में खेलती खिलाड़ी। एमडीयू

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें