01-धनवंती आर्य कन्या हाई स्कूल में निबंध प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित करते
रोहतक। धनवंती आर्य कन्या हाई स्कूल में भारत विकास परिषद रोहतक शाखा की ओर से राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा के तहत निबंध प्रतियोगिता कराई गई। जूनियर वर्ग में महक प्रथम, तनिष्का द्वितीय और हर्षिता ने तृतीय स्थान हासिल किया। वरिष्ठ वर्ग में कुसुम प्रथम, हर्षिता द्वितीय और सोनिया तृतीय रहीं। भारत विकास परिषद रोहतक शाखा की ओर से सभी विजेता विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट, भारत को जानो पुस्तक और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। वहीं प्रश्न मंच का कार्यक्रम रखा गया। इसमें विजेता बच्चों को पॉलिथीन हटाओ पर्यावरण बचाओ के तहत पहले कपड़े के थैले दिए गए। इस मौके पर संयोजक अशोक कुमार गुप्ता, प्राचार्य निर्मल गुगनानी और गणपत राय गोयल सहित स्टाफ उपस्थित रहा। संवाद