फोटो 01 चेन्नई में आयोजित पासिंग परेड के दौरान साहिल गोयत के साथ परिजन । स्रोत परिजन
महम। शहर से सटे गांव किशनगढ़ के साहिल गोयत को चेन्नई में सात मार्च को आयोजित ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी में पासिंग आउट परेड के दौरान कमीशन किया गया। उनके इस चयन से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है।
पिता संजय गोयत ने बताया कि परेड का निरीक्षण लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार ने किया। कार्यक्रम में साहिल गोयत को सम्मान मिला। यह पूरे परिवार के लिए गर्व करने वाला क्षण रहा। उनके साथ मां पूनम गोयत, दादी शांति देवी, चाचा डॉ. अश्विनी गोयत, डॉ. सुशील गोयत, भाई राहुल भी पहुंचे और उनके कंधों पर अपने हाथों से स्टार सजाए।
पिता ने बताया कि साहिल ने सीडीएस 2024 पास कर भारतीय थल सेना में ट्रेनिंग शुरू की थी। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद पासिंग आउट परेड में शामिल किया गया। साहिल को राष्ट्रपति द्वारा हस्ताक्षरित पत्र सौंपकर भारतीय सेना में बतौर लेफ्टिनेंट शामिल कर लिया गया। साहिल को आर्टिलरी कंपनी मिली है। इनके सेना अधिकारी बनने से गांव व आसपास खुशी की लहर देखने को मिली।
पिता संजय गोयत महम के भिवानी स्टैंड पर मेडिकल स्टोर चलाते हैं। चाचा डॉ. अश्विनी गोयत और डॉ. सुशील गोयत अस्पताल संचालक हैं। डॉ. अश्विनी ने बताया कि साहिल शुरू से ही होनहार छात्र रहा है।