फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलनः हुडा खाप पहुंची, नांदल खाप लगाएगी टीकरी बार्डर पर टेंट, समर्थक वकील रखेंगे कल उपवास

विज्ञापन
बोहर गांव स्थित चौपाल में नांदल खाप की पंचायत को संबोधित करते किसान नेता अनिल नांदल। संवाद - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन
रोहतक। किसान आंदोलन को लेकर जिले की खाप पंचायतें सक्रिय हो गई हैं। हुडा खाप के किसान जहां शनिवार को सांपला के छोटूराम स्मारक पर पुष्प अर्पित कर टीकरी बार्डर पहुंच गए, जबकि नांदल खाप ने बोहर गांव में पंचायत कर टीकरी बार्डर पर टेंट लगाने का निर्णय लिया। इतना ही नहीं, जहां व्यापारी संगठन राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन ने किसान आंदोलन को एक बार फिर समर्थन जताया है, दूसरी तरफ आंदोलन समर्थक वकील सोमवार को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक जिला बार में उपवास रखेंगे। मदीना व मकड़ौली टोल पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर किसानों ने एक दिन काउपवास रखा। वहीं, खुफिया विभाग भी सक्रिय हो गया है। टीकरी बार्डर पर जा रहे किसानों की हर दो घंटे में रिपोर्ट सरकार को भेजी जा रही है।
विज्ञापन

.......
हुडा खाप : किसान बोले, अब कानून वापस करवाकर ही लौटेंगे
केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए तीन कृषि कानूनों के विरोध में दोबारा से किसानों का दिल्ली के टीकरी बॉर्डर की तरफ जाने शुरू हो गए हैं। शनिवार को हुड्डा खाप के किसान सांपला सर छोटूराम संग्रहालय के पास एकत्रित हुए। किसानों ने दोपहर को छोटूराम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर जय जवान-जय किसान का नारा लगाया। उसके बाद ट्रैक्टर ट्रॉलियों में सवार होकर टीकरी बॉर्डर के लिए रवाना हो गए। खाप के प्रधान ओमप्रकाश हुड्डा ने कहा कि बीजेपी सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है। अब किसान सरकार से आरपार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है। जब तक सरकार तीनों कृषि कानूनों को रद्द नहीं करेगी, तब तक दिल्ली के बॉर्डर पर धरना जारी रखेंगे। इसके अलावा कृष्ण लाल हुड्डा, देवेंद्र, सुखबीर बिजेंदर, जींद के गांव बीबीपुर से पाले राम, संजय, विजेंद्र ठेकेदार, कप्तान सिंह सिमरिया, उमेद सिंह राठौड़ व देवेंद्र भी टीकरी बॉर्डर के लिए रवाना हुए। वहीं इस्माईला गांव में भी किसानों की पंचायत हुई, जिसमें फैसला लिया गया कि प्रत्येक घर से एक-एक किसान धरने में जाएगा। सुबह ही गांव के करीब 70 किसान अपने ट्रैक्टर लेकर टिकरी बॉर्डर पहुंचे।
...........
नांदल खाप लगाएगी टीकरी बार्डर पर टेंट
गांव बोहर में शनिवार को नांदल खाप की पंचायत का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता नांदल खाप प्रधान ओमप्रकाश नांदल ने की। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि गांव बोहर के भारतीय किसान यूनियन अंबावता के प्रदेश अध्यक्ष अनिल नांदल उर्फ बल्लू प्रधान लगातार किसान आंदोलन में मजबूती से लगे हुए हैं। अब समय आ गया है कि गांव व खाप के लोग आंदोलन का पूर्ण रूप से समर्थन करते हुए उसे मजबूती देने का काम करें। पंचायत में बल्लू प्रधान ने कहा कि खाप की ओर से उन्हें जो आदेश मिलेगा, उसको पूरा करने का हर संभव प्रयास करेंगे। पंचायत में यह निर्णय लिया गया है कि टीकरी बॉर्डर पर नांदल खाप की ओर से टेंट लगाकर किसान आंदोलन के समर्थन में धरना व भंडारा लगाया जाएगा। बल्लू प्रधान के मुताबिक पंचायत में उपस्थित लोगों ने सहमति में यह हामी भरी की जो लोग किसान आंदोलन का समर्थन नहीं कर रहे हैं, उन लोगों का विरोध किया जाना चाहिए। किसान आंदोलन में हर घर से एक-एक सदस्य समय अनुसार टीकरी में धरना स्थल पर पहुंचेगा। इस अवसर पर हरियाणा राजकीय अध्यापक कल्याण संघ संरक्षक मास्टर देवराज नांदल, कृष्ण ठेकेदार, निगम पार्षद जय भगवान, विनोद उर्फ टीटू, जयवीर, चंद्र नंबरदार, पाला दुधिया, राजबीर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

----
350 ट्रैक्टर पहुंचे बार्डर, वापस लौटे कम
वहीं, टीकरी बार्डर पर ट्रैक्टर-ट्रालियों में सवार होकर किसानों के जाने का सिलसिला जारी हैै। सूत्रों का कहना है कि शनिवार को करीब साढ़े 300 ट्रैक्टर रोहद टोल पार करके टीकरी की तरफ गए, जबकि आधे से कम वापस लौटे। इतना ही नहीं, खुफिया विभाग भी किसानों के आवागमन पर नजर रखे हुए है। सरकार को हर दो घंटे में रिपोर्ट भेजी जा रही है।
---
चालू नहीं हुआ इंटरनेट, आम लोग परेशान
एक दिन पहले कहा गया था कि इंटरनेट जिले में शनिवार शाम पांच बजे चालू हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। इसके कारण आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों के जरूरी कार्य रुक गए हैं। किसानों ने इंटरनेट बंद होने के बाद गांव-गांव लोगों की संपर्क के लिए ड्यूटी लगा दी हैं।

छोटूराम पार्क में जुटे हुड्डा खाप के लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें