फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: किलोई का युवक 18 माह बाद अमेरिका से डिपोर्ट

Mon, 27 Oct 2025 02:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। एक साल छह माह पहले डंकी के रास्ते अमेरिका गए किलोई खास गांव के सन्नी को डिपोर्ट किया गया है। सदर पुलिस की एक टीम उसे पंचकूला से लेकर रोहतक पहुंची और परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि सन्नी के पिता कप्तान किलोई खास गांव में रहते हैं। उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा सन्नी बास्टकेटबॉल का खिलाड़ी रह चुका है। परिवार की आर्थिक हालत भी ठीक है लेकिन सन्नी विदेश में जाकर पैसे कमाना चाहता था। इसके लिए मई 2024 में वह डंकी रूट के रास्ते अमेरिका चला गया।
अमेरिका की तरफ से 50 युवाओं को डिपोर्ट किया गया है। इसमें सन्नी भी शामिल है। सदर थाने के एएसआई जितेंद्र लाकड़ा के नेतृत्व में पुलिस की टीम पंचकूला पहुंची और सन्नी को लेकर रोहतक आई। उसके बयान दर्ज करने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें