सांपला। अटायल गांव में शनिवार की रात को घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो चोरी हो गई। पुलिस ने गाड़ी मालिक प्रवीण के बयान पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि शनिवार की शाम को गाड़ी मकान के बाहर खड़ी की थी। रविवार सुबह देखा तो वह चोरी मिली। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो एक युवक गाड़ी को पीछे से धक्का लगाते और दूसरा चलाते हुए दिखाई दे रहा है। संवाद