फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुअकबरपुर में चाकू मारकर चार बहनों के इकलौते भाई की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। बहुअकबरपुर गांव में शनिवार देर शाम बाइक सवार 35 वर्षीय युवक हेमंत उर्फ नीटू की खेत में तेजधार हथियार से हमला करके हत्या कर दी गई। खून से लथपथ युवक का भाली गांव की तरफ जा रही सड़क के किनारे मिला, जबकि थोड़ी दूरी पर बाइक मिली। पुलिस ने उसके पिता के बयान पर मृतक के ताऊ के लड़के डिम्पी व अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शनिवार करीब आठ बजे पुलिस को सूचना मिली कि बहुअकबरपुर गांव से भाली की तरफ जाने वाली सड़क किनारे खेतों में एक युवक का शव लहूलुहान हालत में पड़ा है। किसी ने तेजधार हथियार से उसकी हत्या कर दी। बहुअकबरपुर थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल एक्सपर्ट डॉ. सरोज दहिया को बुलाया गया। साथ ही परिजनों से पूछताछ की। नीटू के पिता ने शिकायत दी कि उसके पांच बच्चे हैं, जिनमें चार लड़कियां व एक लड़का नीटू था, जो शादीशुदा था। उसके बड़े भाई कणसिंह के दो बच्चे हैं। एक लड़का व एक लड़की है। दोनों भाइयों के पास 34 किले जमीन है। अभी दोनों की खेवट साझा है। दो दिन पहले नीटू व ताऊ के बेटे डिम्पी के बीच जमीन को लेकर कहासुनी हो गई थी। उस समय तो नीटू के पिता ने मामला शांत कर दिया। उसके पिता ने बताया कि शनिवार शाम को नीटू खेत में बाइक पर पानी लेने गया था। वहीं उसके ताऊ कर्ण सिंह का लड़का पीयूष उर्फ डिम्पी ट्रैक्टर चला रहा था। उसे पता चला कि हेमंत के साथ खेत में मारपीट हुई है। वह खेत में पहुंचा, जहां नीटू का शव लहूलुहान हालत में पड़ा था। नजदीक डिम्पी का ट्रैक्टर खड़ा था। आरोप है कि नीटू की हत्या दो दिन पहले हुई रंजिश के चलते डिम्पी ने की या अपने साथियों से करवाई है।
शाम करीब पौने आठ बजे पुलिस को सूचना मिली कि बहुअकबरपुर गांव में भाली रोड पर गांव के एक युवक की हत्या कर दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। देर रात नीटू के पिता ने बयान दर्ज करवाए हैं कि मृतक के ताऊ के बेटे पीयूष उर्फ डिम्पी ने जमीन को लेकर हुई कहासुनी के चलते नीटू की हत्या की या करवाई है। पुलिस ने पीयूष उर्फ डिम्पी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सत्यवान, थाना प्रभारी बहुअकबरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें