फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोखरा खेड़ी में डेयरी में सो रहे किसान की गला रेत कर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुअकबरपुर के गांव मोखरा खेड़ी में शनिवार रात पशुओं की डेयरी में सो रहे 55 वर्षीय किसान की गला रेत कर हत्या कर दी गई। वारदात का पता उस समय चला जब परिवार के लोग सुबह डेयरी में पहुंचे। हत्या की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद बहुअकबरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के लिए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। वहीं डीएसपी महेश कुमार ने भी मौके का मुआयना किया। घटना स्थल से साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भिजवाया गया। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बहुअकबरपुर थाना पुलिस को दी शिकायत में वजीर ने बताया कि वे 9 भाई हैं, जिनमें दो भाइयों की मौत हो चुकी है। बड़ा भाई राजबीर (55) ने गांव के बाहर पशुओं की डेयरी की हुई थी। राजबीर रात में डेयरी में अकेला ही सोता था। रविवार सुबह सवा 6 बजे के करीब जब वह डेयरी पर गया तो वहां भाई राजबीर को चारपाई पर मृत अवस्था में मिला। जब उसने शव को देखा तो पता चला की राजबीर की गर्दन पर किसी नुकीली चीज से वार के निशान थे। वजीर ने आशंका जताई की शायद हमलावर ने किसी चाकू या पेचकस से हमला किया। चेहरे पर भी चोटों के निशान मिले। राजबीर के दांत भी टूटे हुए थे।
गोद लिया बेटा शनिवार को ही नहीं सोया पिता के साथ, सुबह शव देख फूट-फूट कर रोया
राजबीर के भाई वजीर ने बताया कि राजबीर ने करीब पांच साल पहले एक लड़का गोद लिया था। यह बेटा अक्सर राजबीर का डेयरी के काम में सहयोग करता था। वह अक्सर राजबीर के साथ ही डेयरी में सोता था। शनिवार शाम को बेटा दूध बांटकर वापस आने में लेट हो गया था। जिस कारण वह घर पर ही सो गया था। रविवार सुबह डेयरी पर गया तो पिता को मृत पड़ा देख वह फूट-फूट कर रोया। रोते बिलखते कहने लगा कि आखिर मैं दूध बांट कर वापस आने में लेट क्यूं हुआ।
विज्ञापन

मृतक के भाई की शिकायत पर हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल यह ब्लाइंड मर्डर है। हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें विभिन्न पहलुओं पर काम कर रही है। जल्द ही मामले की गुत्थी को सुलझा लिया जाएगा और हत्यारोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

- महेश कुमार, डीएसपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें