रोहतक। लेफ्टिनेंट कर्नल, डॉक्टर, बैंककर्मी, अधिवक्ता सहित जिले में 142 नये कोरोना संक्रमितों की पुष्टि शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने की है। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 4147 पहुंच गया है। एक और बुजुर्ग की मौत के साथ जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 45 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में शनिवार को जिले में 965 कोरोना के एक्टिव मरीजों की पुष्टि की गई है। इसमें से 53 मरीज पीजीआईएमएस में उपचाराधीन हैं, जबकि 912 अपने घरों में आइसोलेट हैं। जिले में 3137 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं। अब तक 94108 सैंपल में से 89639 सैंपल निगेटिव मिले हैं। फिलहाल संक्रमण प्रतिशत 4.4 और रिकवरी रेट 75.6 फीसदी आ रहा है। इसके अलावा 322 सैंपलों की जांच रिपोर्ट अभी आना बाकी है। गौरतलब है कि स्वास्थ्य विभाग जिले में आरटी पीसीआर व एंटीजन किट दोनों से जांच करवा रहा है। रोजाना दो हजार के करीब सैंपलों की जांच हो रही है। वहीं शनिवार को वसंतपुरा के एक बुजुर्ग ने पीजीआईएमएस में उपचार के दौरान दम तोड़ा है। बुजुर्ग की बाईपास सर्जरी हो चुकी है और वह कोरोना की चपेट में आ गए थे।
--
ये मिले संक्रमित
लेफ्टिनेंट कर्नल, पीजीआईएमएस के सीनियर प्रोफेसर, खानपुर मेडिकल कॉलेज की सहायक प्रोफेसर, साइकोलोजी की पीजी, प्राइवेट डॉक्टर, जूनियर इंजीनियर पीडब्ल्यूडी, पलंबर, दो अधिवक्ता, चार बुजुर्ग, चार सेवानिवृत, 27 गृहिणी, 26 विद्यार्थी, एमडी छात्र, जिला अस्पताल का डॉक्टर, नर्स, एडब्ल्यूडब्ल्यू, हेल्थ सहायक लाखनमाजरा, फार्मा कंपनी की महिला, कॉलेज का एलटी, सुपरीडेंट रेवाडी, केमिस्ट, आइ्एचएम के दो कर्मचारी, जीपीजीसीडब्ल्यू की महिला सहायक प्रोफेसर, छह बिजनेसमैन, बीमा कर्मचारी, स्कूल की कांट्रेक्ट कर्मचारी, बैंक रिलेशनशिप, मैनेजर,
इंडियन ओवरसिज बैंक का गनमैन, कैनरा बैंक की महिला, बैंगलूरू कंपनी की मैनेजर, नगर निगम की कांट्रेक्ट कर्मचारी, 39 सरकारी व निजी कर्मचारी, जीएम मैनेजेर रेवाडी, सुरक्षा गार्ड, हरियाणा पुलिस का जवान, क्वालिटी विभाग कर्मचारी, एसबीआई हुडा कांप्लेक्स का स्टाफ, भिवानी स्टैंड का कुक, दो किसान, मेड, टीचर, प्रोपर्टी डीलर आदि।