फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पंचायती क्रिकेट में खेड़ी साध ने पाई गांव की टीम को हराया

Mon, 14 Apr 2025 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
13सीटीके04-समचाना में आयोजि पंचायती क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ करते रणधीर कटारिया। स्रोत:सं
विज्ञापन
रोहतक। गांव समचाना में पंचायती क्रिकेट प्रतियोगिता रविवार को प्रारंभ हुई। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के पूर्व प्रधान एवं भगत सिंह विचार समिति के अध्यक्ष रणधीर कटारिया ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ व अनुशासन में रहकर खेलने के प्रेरित किया।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पार्षद अमित रागी मौजूद रहे। इस प्रतियोगिता में 15 टीमें भाग ले रही हैं। रविवार को पहले मैच में खेड़ी साध की टीम ने पाई गांव की टीम को हराया। खेड़ी साध टीम की ओर से गोलू ने 23 गेंद में 56 रन बनाए व मनजीत ने चार विकेट लिए। इस मौके पर पूर्व सरपंच रामेश्वर, ओम कुमार, हरिओम ग्रेवाल, राहुल, विक्की नैन, पंकज ग्रेवाल, प्रवीण ग्रेवाल व सत्यवान मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें