फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोप लगाने के पहले अपने गिरेबान में झांके खड़गे : वंदना पोपली

Mon, 14 Oct 2024 03:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
फोटो : 13रेवाड़ी। डॉ. वंदना पोपली
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



रेवाड़ी। भाजपा की जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के उस बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है जिसमें उन्होंने भाजपा को आतंकियों की पार्टी कहा है। उन्होंने कहा कि आरोप लगाने से पहले खड़गे अपने गिरेबान में झांक कर देखें।
डॉ. वंदना ने कहा कि जब बाटला एनकाउंटर हुआ तब वह पार्टी की शीर्ष नेता से क्यों नहीं पूछते थे कि मैडम आप आतंकवादियों के रोने पर आंसू क्यों बहा रही हैं। कहा कि कांग्रेस हमेशा आतंकवादियों के साथ खड़ी रही है। चाहे कश्मीर का मुद्दा हो या फिर नक्सलियों का, कांग्रेस ने हमेशा ही उनकी पैरवी करने का काम किया है। कहा कि जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है, आज भी वहां पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगते हैं। कांग्रेस के पास नक्सलियों और आतंकवादियों पर कोई स्पष्ट नीति नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी अप्रत्यक्ष रूप से एक विशेष समुदाय को खुश करने में लगे हुए हैं और इसके लिए वे किसी भी हद तक जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह खड़गे को खुली चुनौती है। हम बहस के लिए तैयार हैं। पीएम मोदी के शासनकाल के 10 वर्षों और केंद्र में मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार के दस वर्षों के दौरान की आतंकी और नक्सली गतिविधियों की तुलना करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें