संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। शहर के मोहल्ला रामसिंहपुरा में घर लौट रहे व्यक्ति के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। आरोपी है कि हमलावरों ने फायरिंग भी की। पुलिस को दी शिकायत में मोहल्ला रामसिंहपुरा निवासी लक्ष्मण ने बताया कि वह पिकअप चलाता है। शनिवार शाम 7 बजे जब वह अपने मोहल्ले में पहुंचा तो उस समय रावण दहन का कार्यक्रम चल रहा था। वह गाड़ी से उतरकर सड़क पर खड़ी बाइक को किनारे करने लगा। तभी दो युवक आकर उसके साथ मारपीट की और फायरिंग कर भाग गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।