फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लांट में प्रतिदिन आने वाले कूड़े का रखा जाए रिकॉर्ड : मेयर

Sat, 06 Jun 2026 07:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। मेयर रामअवतार वाल्मिकी ने शनिवार को सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का निरीक्षण कर कूड़े के संग्रहण, पृथक्करण, प्रसंस्करण जैसी अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था को प्रभावी एवं टिकाऊ बनाने के लिए कूड़े का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने एजेंसी को निर्देश दिए कि प्रतिदिन आने वाले व प्रोसेस किए जाने वाले कूड़े का रिकॉर्ड रखा जाए। कूड़े का समय से निस्तारण होना चाहिए। निरीक्षण के दौरान संयुक्त आयुक्त मंजीत सिंह, कार्यकारी अभियंता मंजीत दहिया, मुख्य सफाई निरीक्षक सुधीर कुमार, कनिष्ठ अभियंता सूर्या धनखड़ व अन्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें