फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: दिल्ली प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे युवा हिरासत में, जिला पार्षद सहित कई समर्थक रोहतक ले जाए गए

Sat, 06 Jun 2026 11:18 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, सांपला (रोहतक)

सार

जिला पार्षद जयदेव डागर समर्थकों के साथ दिल्ली में होने वाले कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे थे। नेशनल हाईवे नंबर 9 रोहद टोल से पहले ही पुलिस ने उनकी गाड़ियों को रोका और हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन
रोहतक पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में आयोजित प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे युवाओं को पुलिस ने नेशनल हाईवे नंबर 9 स्थित झज्जर-रोहतक की सांपला सीमा पर हिरासत में ले लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिला पार्षद जयदेव डागर अपने समर्थकों के साथ गाड़ियों में सवार होकर दिल्ली कूच कर रहे थे, तभी रोहद टोल से पहले ही पुलिस ने उनके काफिले को रोक लिया।

विज्ञापन


हिरासत में लिए जाने का विरोध करते हुए पार्षद डागर ने पुलिस से इस कार्रवाई का कारण पूछा और सवाल-जवाब किए, लेकिन पुलिस की तरफ से कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद पुलिस सभी को हिरासत में लेकर पहले सांपला थाना ले गई, जहां से बाद में उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए रोहतक ले जाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें