फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ओपन कबड्डी में कथूरा सोनीपत टीम 27 अंक के साथ विजेता

विज्ञापन
फोटो संख्या:-79 गांव जेरपुर मेले में लंबी कूद प्रतियोगिता भाग लेता ​खिलाड़ी---स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव जेरपुर में पहाड़ पीछे स्थित ढ़ाब में समस्त ग्रामवासियों के सहयोग व महंत सुखबीर नाथ के सानिध्य में बाबा पांचों वीर का महान मेला हर्षोल्लास से संपन्न हुआ। मेले में विभिन्न प्रकार की खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ व भंडारे में अनेक लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विधायक कंवर सिंह यादव ने मेला प्रबंधन कमेटी को 11 हजार रुपये दिए। मेला प्रबंधन कमेटी के सदस्यों ने बताया कि खेलों के आयोजन में बुजुर्गों की 100 मीटर दौड़ में कोटपूतली के गिरधारीलाल गुर्जर प्रथम व कोथल खुर्द के सुभाष ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
प्रथम को 1100 व द्वितीय को 700 रुपये का इनाम दिया गया। महिलाओं की मटका दौड़ में रीना मोहनपुर ने पहला और संतोष बड़ेसरा ने क्रमशः 1100 व 700 रुपये का इनाम जीता।
विज्ञापन

लड़कों की ऊंची कूद में अभिषेक बालाजी एकेडमी ने प्रथम रहकर 1500 रुपये व विजय विषयपुर ने दूसरे स्थान पर रहकर 1100 रुपये का इनाम जीता। लड़कियों की ऊंची कूद में प्राची प्रथम व छवि द्वितीय रही।
लड़कों की 100 मीटर दौड़ में खरकड़ा बास से जोनी प्रथम व प्रदीप द्वितीय रहा। 400 मीटर की दौड़ में प्रदीप खरकड़ा बास प्रथम व शैदाब गुरुग्राम द्वितीय रहा। 800 मीटर दौड़ में धोनी-चांद ग्रुप भिवानी प्रथम व सतीश अड़ौदा द्वितीय रहा।
1600 मीटर दौड़ में मोहन आदमपुर प्रथम व हेमंत मेघनवास द्वितीय रहा। लड़कियों की 100 मीटर दौड़ में छवि व दीक्षा प्रथम और अंतिम द्वितीय रही। 400 मीटर दौड़ में दीक्षा इमलोटा प्रथम व माही कासन मानेसर द्वितीय रही।
800 मीटर दौड़ में माही प्रथम व ज्योति जेरपुर द्वितीय रही। आठ साल के बच्चों की दौड़ में जतिन मांडोला प्रथम व प्रतीक द्वितीय रहा। दस साल तक के बच्चों की दौड़ में जतिन प्रथम, देवेश द्वितीय रहा।
ओपन कबड्डी में पहले मैच में कथूरा सोनीपत टीम ने 27 अंक लिए जबकि लीलाराम अकादमी टीम ने 20 अंक लिए। दूसरा मैच हिसार कैंट व गुरुग्राम की टीम के मध्य हुआ।
गुरुग्राम ने 30 व हिसार टीम ने 27 अंक लिए। न्यूटन स्कूल पिलाना व सती माता पाथेड़ा के बीच हुए मुकाबले में पिलाना टीम ने बाजी मारी। 52 किलाे कबड्डी के फाइनल मुकाबले में जय सीएससी जेरपुर टीम प्रथम और मकड़ौली टीम द्वितीय रही। प्रथम टीम को 21 हजार व द्वितीय को 15 हजार रुपये का इनाम दिया गया।
कुश्ती का शुभारंभ समाजसेवी सुरेंद्र कौशिक ने किया। उन्होंने 31 हजार रुपये देने की घोषणा की। कुश्ती दंगल में 21 हजार रुपये की कुश्ती बलजीत बाघोत ने जीती। 31 हजार रुपये की कुश्ती बराबरी पर रही।
खंड समिति चेयरमैन विजयलक्ष्मी ने लड़कियों की दौड़ व कूद का शुभारंभ किया व गांव में 11 लाख रुपये के विकास कार्यों को करवाने का आश्वासन दिया।

फोटो संख्या:-79 गांव जेरपुर मेले में लंबी कूद प्रतियोगिता भाग लेता खिलाड़ी---स्रोत ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें