राज्य सरकार ने
शुक्रवार को करवाचौथ के मौके पर महिलाओं को तोहफा देते हुए अवकाश घोषित
किया है। इस दिन सभी सरकारी विभागों, बोर्ड-निगमों व शैक्षणिक संस्थानों
में महिला अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टी रहेगी। अभी तक करवाचौथ पर
महिलाओं के लिए ऐच्छिक अवकाश की सुविधा थी।
नोटिफिकेशन में लापरवाही:
करवाचौथ से पहले दिन प्रदेश के मुख्य सचिव कार्यालय से जो अधिसूचना जारी की
गई, उसमें 30 नवंबर की छुट्टी बताई गई है, जबकि आज 30 अक्तूबर है।